फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करने खेत गए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम बस्तगुवां में मंगलवार की रात को खेतों में सिंचाई के दौरान हालत बिगड़ने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बस्तगुंवा निवासी भरत सिंह (40) पुत्र ईश्वरदास राजपूत मंगलवार को दिन भर खेतों में पानी देता रहा और रात करीब सवा आठ बजे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों व परिजनों ने जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन किसी जहरीले कीड़े के काटने से भरत सिंह की मौत की आशंका जता रहे हैं। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें