ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के सिविल लाइन में रात में एक युवक ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन निवासी कृष्णकांत (35) पुत्र मुन्नीलाल साहू रात को करीब नौ बजे घर में ही था। अचानक उसने मौका देखकर घर में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन वंदना ने बताया कि भाई कृष्णकांत की किडनी खराब हो गई थी और उसका काफी समय से डायलिसिस चल रहा था। पिछले दो सप्ताह वे वह बीमारी से अधिक तकलीफ में था। मृतक के तीन बच्चे हैं।