फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षित मंदिर को अवैध खनन से खतरा

विज्ञापन
illigle minning - फोटो : illigle minning
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अराजकतत्वों पर श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी को धमकी देने का आरोप लगाया है। इसमें बताया कि ग्राम चांदपुर में सुम्मेरगढ़ पहाड़ पर करीब चार सौ साल पुराना मंदिर है, जिस पर आने-जाने का रास्ता बना हुआ था। इसे अवैध खनन कर्ताओं ने ब्लास्टिंग से उखाड़ दिया है, साथ ही रास्ते की मिट्टी भी भर ली है। अब वे लोग मंदिर को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। इसका विरोध कर रहे मंदिर के पुजारी विश्रामदास को धमकाया जा रहा है। इस मंदिर को पहले ही राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया जा चुका है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर प्रांत उपाध्यक्ष भगवान सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र राजा, सूर्यकांत शर्मा, अभिषेक निरंजन, दिनेश साहू, संजू ग्वाला, विजय साहू के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें