फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
पुलवारा। बार थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि रात गश्त के दौरान सेमरा बुजुर्ग तिराहे के समीप एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। पुलिस को देखकर वह खिसकना चाहा लेकिन हमराहियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बब्बू राजा पुत्र सोबरन सिंह निवासी सेमराडांग बताया। पुलिस उसे थाने ले आई और उसका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक पर पूर्व में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष समेत उप निरीक्षक मुलायम सिंह, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल और आलोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें