फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने पकड़ी 51 क्वार्टर अवैध देशी शराब

विज्ञापन
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। स्वॉट टीम ने शुक्रवार को थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तोर में अवैध देशी शराब के 51 क्वार्टर के साथ तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वॉट टीम ने शुक्रवार को थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तोर में मंदिर के पास अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई करते हुए दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उनके पास से 51 लीटर अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कोतवाली क्षेत्र के थाना बानपुर के ग्राम तोर निवासी रविंद्र पुत्र अवतार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी निवासी मुकेश पुत्र विंद्रावन और ग्राम कल्यानपुरा निवासी सेवा राम अहिरवार पुत्र लाखन बताया। उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल को सीज किया गया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, तेज प्रताप, आशीष, रविंद्र और अवधेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें