फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रवेश पत्र पर बदल दी पहचान, अब महिला अभ्यर्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में खामियां सामने आई हैं। प्रवेश पत्र पर महिला अभ्यर्थी की स्व हस्ताक्षरित फोटो तो है, लेकिन नाम किसी पुरुष का अंकित है। अब अभ्यर्थी परीक्षा देने को लेकर आशंकित है। हालांकि ऐसे खामी वाले प्रवेश पत्रों को लेकर अधिकारी परीक्षा केंद्र पर प्रपत्र 6 भरकर देने के बाद परीक्षा में शामिल कराने की बात कह रहे हैं।
17-18 फरवरी को पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यहां कुल 28,126 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है। लेकिन, इस परीक्षा को लेकर जारी प्रवेश पत्र में कमियां सामने आई हैं। शहर के एक मोहल्ले की पुष्पा रैकवार ने अपना प्रवेश पत्र देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रवेश पत्र पर फोटो तो उसकी है, लेकिन अभ्यर्थी कोई जितेंद्र कुमार का नाम अंकित था। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, महरौनी अंकित है। अब पुष्पा रैकवार परीक्षा में शामिल होने को लेकर परेशान है। वह अधिकारियों के पास जानकारी जुटा रही है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों ने महिला अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल कराने का का भरोसा दिया है। उसे बताया गया कि वह प्रपत्र-6 को भरकर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष जमा कर दे, इसके बाद वह प्रवेश परीक्षा में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन

-
प्रपत्र-6 भरने पर मिल सकेगी सुविधा
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे परीक्षा दिलाने के लिए भर्ती बोर्ड ने एक प्रपत्र-6 जारी किया है। यह प्रपत्र भरकर परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास अभ्यर्थी के द्वारा जमा किया जाएगा। इसके बाद उक्त अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल
- 4 जोनल मजिस्ट्रेट
- 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
- 7 अधिकारी रहेंगे रिजर्व में
- 2 उड़नदस्ता बने

प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर भी अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी को प्रपत्र 6 भरकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास जमा करना होगा। इसके बाद वह परीक्षा दे सकेगा। कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें