फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झूल रही एचटी लाइन, खतरे का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
- माताटीला मार्ग से बस स्टैंड के संपर्क मार्ग का हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट- ललितपुर। तालबेहट-माताटीला मार्ग के बस स्टैंड संपर्क मार्ग में हाईटेंशन लाइन के तार मौत बनकर झूल रहे हैं। यह तार मार्ग में लगभग सात से आठ फीट की ऊंचाई पर डले हैं। ऐसे में इस मार्ग से चार पहिया लोडिंग वाहन ही नहीं तीन पहिया लोडिंग वाहन निकलने तक में खतरा बना हुआ है। यही नहीं हद तो तब हो गई, जब इन तारों के नीचे गार्डिंग तक नहीं लगाई है। ऐसे में किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। साथ ही नीचे खड़ी गेहूं की फसल को भी खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

तालबेहट-माताटीला मार्ग में ब्लॉक से आगे धु्व्रकुटी मंदिर होकर बस स्टैंड के लिए संपर्क मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग से माताटीला आने व जाने वाले लोग सीधे बस स्टैंड व बाजार इसी मार्ग से होकर आते हैं। साथ ही ब्लॉक व हाईवे से भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक व्यस्त माना जाता है। यही नहीं इसी मार्ग से केंद्रीय विद्यालय व ब्लॉक के पास स्थित विद्यालय आते-जाते हैं। इस मार्ग में आरामशीन के आगे मार्ग से निकली हाईटेंशन लाइन मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में हो गई है। स्थिति यह है कि इस लाइन के तार लगभग सात से आठ फिट की ऊंचाई पर ही लटक रहे हैं। कई बार बाइक सवार तक निकासी में डर जाते हैं। इसके अलावा कई बार इन तारों से ट्रैक्टर की निकासी में टकराने का खतरा बन गया। गनीमत रही कि चालक ने बचा लिया। इसके अलावा लोडिंग वाहन में सामान ऊंचाई पर होने पर टकरा जाता है। इससे बड़े वाहनों व चार पहिया वाहनों ने आवाजाही तक बंद कर दी है। इन तारों को ठीक नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों को विद्यालय के लिए छोड़ने जाते हैं। इन तारों से निकलने पर करंट का भय बना हुआ है। इन तारों को ठीक किया जाए।
- भास्कर मिश्रा

मार्ग में हाईटेंशन लाइन अधिक नीचे आ गई है। इससे भारी वाहनों की निकासी पूरी तरह से ठप हो गई है। बिना गार्डिंग के लटक रहे हैं।
- रामपाल झा

माताटीला मार्ग से लगे ध्रुवकुटी मंदिर से बस स्टैंड मार्ग में हाईटेंशन लाइन के तार अधिक नीचे होने की जानकारी हुई है। इसको ठीक कराया जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें