फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कैसे मिले नेहरूनगर परियोजना से पानी, जब बिजली की हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के मोहल्ला नेहरूनगर में 44 लाख रुपये की पेयजल परियोजना बिजली के अभाव में दम तोड़ रही है। बिजली विभाग ने कनेक्शन तो कर दिया लेकिन अलग से फीडर नहीं बनाया है।
विज्ञापन

वहीं, नेहरुनगर में ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से बिजली दे दी गई है। इससे 20 घंटे की जगह महज 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में लगभग आधा दर्जन मोहल्ले के 6664 परिवार लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। लोगों ने अधिक मांग की। इसके बाद वर्ष 2016 में जल निगम ने सर्वे कर योजना बनाई गई थी। इसमें 33 हजार की आबादी को पानी की सुविधा किए जाने का प्रावधान किया गया था। इस योजना के तहत लगभग 46.24 करोड़ रुपये से नेहरूनगर और चांदमारी में दो टंकी निर्माण, 72 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी। इसका कार्य फरवरी 2023 तक पूर्ण कर सप्लाई शुरू करना था। कार्य तो लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया लेकिन, अब बिजली विभाग सुचारू आपूर्ति में रोड़ा बन रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने अलग से फीडर नहीं दिया है। तालाबपुरा फीडर से ही कनेक्शन दे दिया। इससे लो वोल्टेज होने से मोटरें ठीक से नहीं चल पा रही हैं। समय पर टंकी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं भर पा रही है। वहीं, नेहरूनगर में भी टंकी के लिए दिया गया। कनेक्शन ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया है। इससे पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। महज 12 घंटे ही बिजली दी जा रही है। यही कारण है कि सुचारू रूप से पानी की सप्लाई करने में समस्या हो रही है।


नेहरुनगर पेयजल परियोजना के लिए अलग से फीडर बनाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण होने के बाद सुचारू बिजली दी जाएगी। - संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें