फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर नलों से निकल रहा गर्म पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। धौर्रा स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कहीं टंकियां सूखी पड़ी हैं, तो कहीं नलों से पानी गर्म आ रहा है। धौर्रा स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नल तो लगे हैं, लेकिन दोपहर तक ये नल गर्म पानी उगलने लगते हैं। इससे भी खराब स्थिति प्लेटफार्म दो व तीन की है। यहां कई जगह टंकियां भी रखी हैं, लेकिन काम होने के चलते टंकियां टूटने से सूखी पड़ी रहती हैं। जाखलौन स्टेशन की भी यही स्थिति है। यहां प्लेटफार्म दो व तीन पर नलों से काफी गर्म पानी आ रहा है। धौर्रा व जाखलौन स्टेशन पर कहीं भी वाटर कूलर नहीं है, इससे यात्रियों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें