फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से विद्यालयों का आकलन डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया। निपुण घोषित हुए 168 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निपुण छात्रों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन तक के स्कूली बच्चों के समग्र विकास एवं बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर निपुण भारत मिशन के तहत भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाई जा रही है। कक्षा तीन के बच्चों को पढ़ाई लिखाई और अंकों के ज्ञान में निपुण किया जा रहा है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों सहित शिक्षामित्रों को एफएलएन प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें विशेष सामग्री से शिक्षण कार्य करने के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। शासन की ओर से विद्यालयों को निपुण करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा करीब 426 विद्यालयों का आकलन किया गया। 168 विद्यालय निपुण पाए गए। 80 प्रतिशत या कक्षा के 12 छात्रों में से 9 छात्रों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर निपुण विद्यालय घोषित हुए। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को बीएसए हरिकेश यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और एआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें