फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 830 स्थानों पर जलेगी होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। पूर्व में निर्धारित करीब 830 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इस दौरान संबंधित थाना या चौकी क्षेत्र के पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
24 मार्च की रात को होलिका दहन है। कोई हुड़दंग न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक 145 स्थानों पर और सबसे कम मदनपुर थाना क्षेत्र में 21 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में होलिका दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई भी सक्रिय रहेगी और खुरापाती तत्वों के बारे में जानकारी एकत्रित करेगी। शहर के मोहल्ला कटरा बाजार, सदनशाह, महावीरपुरा, नेहरू नगर, तालाबपुरा क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार होलिका दहन
कोतवाली क्षेत्र में 145, कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में 66, महरौनी क्षेत्र में 65, सौजना क्षेत्र में 40, गिरार क्षेत्र में 40, मदनपुर क्षेत्र में 21, मड़ावरा क्षेत्र में 47, बानपुर क्षेत्र में 68, जाखलौन क्षेत्र में 48, नाराहट क्षेत्र में 61 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जखौरा क्षेत्र में 59, बार क्षेत्र में 65, बालाबेहट क्षेत्र में 31, पाली क्षेत्र में 37 और पूराकलां क्षेत्र में 37 स्थान चिह्नित किए गए हैं।

होली पर उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें