फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हिंदी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक -कमलेश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में हुई हिंदी वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन

ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय और पत्राचार की भाषा विषय पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा का सम्मान करने का आह्वान किया। प्राचार्य जेएस तोमर ने युवाओं से हिंदी को तकनीकी युग में आगे बढ़ाने के प्रयास करने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी के सम्मान में कविता पाठ किया। उन्होंने भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान निदेशक प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रणव चौधरी,आदित्य मिश्रा, अभिषेक रावत,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें