विधायक निधि से छह लाख रुपये में लगवाया गया सौर ऊर्जा प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
ङोगराखुर्द। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने रविवार को डुंगरासन मंदिर प्रांगण में पांच केवी के सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा प्लांट के लग जाने से क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से चली आ रही विद्युतीकरण की मांग पूरी हो गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विकास खंड मड़ावरा की डोंगराखुर्द ग्राम पंचायत क्षेत्र में घने जंगल में विंध्याचल पर्वत के बीच एक हजार फीट ऊंचाई पर डुंगरासन माता का मंदिर बना हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री ने विधायक निधि से छह लाख रुपये देकर पांच किलो वाट का सोलर प्लांट लगवा दिया।
इस दौरान बृजकिशोर तिवारी, भगवान सिंह, लबी राजा, गिरिराज रावत, रामनारायण तिवारी, अखिलेश यादव, नीतेश राठौर, दीपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, हरिहर राठौर आदि मौजूद रहे।