फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखा जल विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया

Wed, 20 Dec 2017 02:08 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
hidro power - फोटो : demo
विज्ञापन
मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूल दैलवारा की कक्षा 9 की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए राजघाट बांध ले जाया गया। यहां जीजीआईसी की विज्ञान अध्यापिका ऋतु गुप्ता ने छात्राओं को जल विद्युत उत्पादन की संपूर्ण जानकारी दी गई। इसमें छात्राओं को बांध पर बने टरबाइन दिखाए और उनकी कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के लाभों के बारे में बताया और वहां के बगीचों में भी भ्रमण करके डीआईओएस की पत्नी रीता दुबे ने भी बच्चों को पेड़-पौधों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने छात्राओं को बताया कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है, इससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे - इतिहास, विज्ञान शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यापिकाओं जयश्री कुशवाहा, वर्षा राजा, अजय सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें