फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों को तीन माह की वितरित की खाद्य सामग्री

विज्ञापन
wheat - फोटो : wheat
विज्ञापन
धौर्रा। आलि संस्था लखनऊ और सांई ज्योति संस्था के सहयोग से कोविड 19 के चलते गरीब असहाय, दिव्यांग महिलाओं और जरूरत मंदों को आकस्मिक राहत राशन किट वितरित की गई। इस दौरान बताया गया कि तमाम संस्थाओं और समाज सेवियों ने लाकडाउन में प्रवासी मजदूर सहित गरीबों को किसी न किसी माध्यम से मदद की थी, उन्हीं में से एक समाजसेवी संस्था है जो लगातार जन हितैषी काम करती चली आ रही है। इसी क्रम में असहायों को तीन माह की खाद्य सामग्री एक साथ वितरित की गई। इससे गरीबों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में यशपाल सिंह परिहार, राजाराम शर्मा, मदन मोहन, संजीव तिवारी रामनारायण पंथ, पुलिस चौकी इंचार्ज मुलायम सिंह, ओमप्रकाश यादव प्रधान भारोंन, राजकुमार यादव, संजीव मिश्रा, रोशनी खां, इमरान खान उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमेश चंद्र जैन और संचालन विनय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें