फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन की मदद करना सबसे बड़ी मानवता: डॉ. डीनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
इमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने कहा कि निर्धन की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है। सभी लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। वह रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान अन्नपूर्णा रथ निशुल्क शव वाहन और एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।
अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में निशुल्क भोजन हेतु चल रही अन्नपूर्णा भोजनशाला के आठ वर्ष होने पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा संघ पहले से भोजनशाला, एंबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन बैंक, रक्तदान, क्लॉथ बैंक, अन्नपूर्णा नेकी की दीवार कार्यक्रम चला रहा है। अब अन्नपूर्णा रथ निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह ने एंबुलेंस सेवा और ऑक्सीजन बैंक की सराहना की। इंदु जैन ने कहा कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेठ स्व. अभिनंदन कुमार नेक और दानवीर इंसान थे। उनकी स्मृति में टड़ैया परिवार द्वारा जो सेवा संघ को प्रदान की जा रही है, उससे वे उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे पा रहे हैं। आशा टड़ैया ने संस्था के लिए दो लाख की राशि दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें