फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परीक्षार्थियों की सुविधा को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। डीएम अक्षय त्रिपाठी परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 14 बनाए गए हैं। परीक्षा चार चरण में होंगी। एक दिन में दो समय पर परीक्षा होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक की होगी। एक चरण की परीक्षा में करीब सात हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। चारों चरण में 28 हजार 126 परीक्षार्थी होंगे। वहीं, बस स्टैंड पर दूरस्थ सेंटरों के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किया गया है। इसका किराया परीक्षार्थियों को देना होगा। साथ परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद होंगी। सेंटरों के आसपास पार्किंग नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस रहेगी तैनात
परीक्षा के दौरान जाम न लगे इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती जाएगी। प्रत्येक पाली के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सात अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। इसमें दो जोनल मजिस्ट्रेट, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट हैं। दो उड़नदस्ता बनाए गए हैं, इसका पर्यवेक्षण उपनिदेशक कृषि करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी होगा।

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सुचारु तरीके संपन्न कराने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को शाम पांच बजे डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी होगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें