फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्मी का बढ़ा प्रकोप, महिला अस्पताल में पंखे के सहारे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लगभग एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन जिला महिला अस्पताल में अब तक कूलर नहीं चलाए गए हैं। ऐसे में प्रसूताएं व नवजात पंखों से ही राहत पाने को मजबूर हैं। कुछ स्थानों पर पंखा खराब होने से ओपीडी में मरीजों व तीमारदारों को गर्मी का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 महिलाएं आती हैं। 24 घंटे में दो दर्जन से अधिक महिलाओं के प्रसव होते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में लोग बाहर निकलने तक से बच रहे हैं। लेकिन जिला महिला अस्पताल के वार्डों में कूलर नहीं चलाए गए हैं। ओपीडी प्रथम के सामने बाहर लगे पंखे भी खराब पड़े हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ज्यादा भीड़ होने से पंखे राहत नहीं दे पा रहे हैं। यहां महिलाओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
वार्डों में पंखे चल रहे हैं, अधिक गर्मी होने पर कूलरों को चालू कराया जाएगा।- डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें