फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उपमुख्यमंत्री के आने की आहट ग्राम पंचायतों में लंबित चल रही कार्ययोजना में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 27 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम है, जिसको लेकर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मिशन की लंबित चल रहे कार्यों में तेजी लाने के जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई, नाली व गीला एवं सूखा कचरा निस्तारण के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में कार्य अधूरा चल रहा है, जिसके चलते हालही में सचिवों के स्पष्टीकरण तलब किए गए थे। अब उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए, कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी ने जारी किए हैं। साथ ही एडीओ पंचायत को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों के निरीक्षण कर जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है। तो वहीं नाराहट विकास खंड की तैयारियां जोरों पर चलने लगी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों में तेजी आने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें