लि अस्पताल में डा. का सम्मान करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान संपन्न हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि आज जो हम सभी लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं, इसके लिए हमारे महापुरुषों व सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल जाकर कोरोना महामारी के समय अपनी जान जोखिम में डालकर काम रहे कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों का माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी मोहम्मद जलील, शिवनारायन संज्ञा, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, केहर सिंह बुंदेला, कैलाश नारायण पुरोहित पीसीसी,बहादुर अहिरवार एड, अजय तोमर, नवनीत किलेदार, शिवदेश प्रेमशंकर, ऊदल सिंह पटेल, नदीम शबनम, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, पार्षद जहीर अली रानू, मोहन सिंह चंदेल, दीक्षा परमार, महासचिव राकेश रजक, पुनीत देवलिया, रामनरेश दुबे, एनएसयूआई अध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, यूथ अध्यक्ष अंकित यादव, ताजुद्दीन अहमद, वीरेंद रजक, अमर रैकवार, जगभान सिह बुन्देला, मनीष श्रीमाली, शिवनारायण, पुरोहित रामसिह यादव, असलम खान, तुलसीराम, महेंद्र पनारी उपस्थित रहे।