स्वास्थ्य कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला जेल चौराहा के पास अजीतापुरा में एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला जेल चौराहा के पास अजीतापुरा निवासी सूर्यवीर सिंह (28) पुत्र वीर सिंह मंगलवार की रात को अपने घर में ही था। रात को उसके छोटे भाई ने आवाज होने पर कमरे में दरवाजा खोलकर देखा तो भाई फांसी पर लटक रहा था, यह देख वह चिल्लाया और आसपास के लोगों को बुलाकर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दैलवारा में स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारी के पद पर तैनात था। यहां वह लगभग ढाई वर्ष से तैनात था। बताया गया कि उसे एक वर्ष पूर्व लकवा की शिकायत हो गई थी। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था।