फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नियमित टीकाकरण बढ़ाने पर दें जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सीएमओ सभागार में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को नियमित टीकाकरण व ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (पीएचएसएनडी) पर टीकाकरण बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने कहा वीएचआईआर (ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर) -आरसीएच व वीएबी (वैक्सीन अवॉइडटेंस बिहेवियर) परिवारों के विषय पर चर्चा की गई। इसमें पर्यवेक्षकों को टीकाकरण सत्रों पर वैक्सीन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने बताया कि भारत का यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसमें तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, गलघोटू, काली खांसी, टेटनेस, हिमोफिलस, निमोनिया, रोटा वायरस जनित डायरिया, न्यूमोकोकल रोग एवं न्यूमोकोकल जनित निमोनिया, खसरा, खसरा रूबेला आदि बीमारी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएमसी यूनीसेफ अर्पिता गुप्ता ने टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को एकत्रित करने, ड्यू लिस्ट की गुणवत्ता, सामुदायिक मीटिंग के माध्यम से परिवारों को टीकाकरण के लिए चिह्नित करने का तरीका बताया। कम्युनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि टीकाकरण से बच्चों को बीमारियों से लड़ने के लिए एक सुरक्षा घेरा मिल जाता है। इससे बच्चा स्वस्थ बना रहता है। इस दौरान डॉ. राजेश भारती, डॉ. तारिक अंसारी, चाई प्रतिनिधि दीपक दुबे, जिला परामर्शदाता मातृ स्वास्थ्य रवि झा, स्वास्थ्य परवेक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें