फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वास्थ्य विभाग ने बगैर बिजली ही चला दिए कंप्यूटर... डिप्टी सीएम सकते में

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ के जवाब ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सकते में डाल दिया। दरअसल, डिप्टी सीएम ने नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों पर कंप्यूटरों के संचालन के बारे में जानना चाहा। इस पर सीएमओ जेएस बख्शी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंप्यूटर संचालित होने का दावा किया। जबकि इन केंद्रों पर अभी शत प्रतिशत बिजली कनेक्शन नहीं हुए थे। डिप्टी सीएम ने सीएमओ को फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने सीएमओ से जनपद में बने नए स्वास्थ्य केंद्रों पर कंप्यूटर पहुंचने और उनके संचालन के बारे में पूछा। जिस पर सीएमओ ने सभी केंद्रों पर कंप्यूटर पहुंचने और संचालन होने की बात कही। इसके बाद डिप्टी सीएम ने अगला प्रश्न किया कि सभी केंद्रों पर विद्युत संयोजन हो चुके हैं। यह प्रश्न सुनते ही सीएमओ बगले झांकने लगे, तब डिप्टी सीएम ने कहा कि बिना बिजली संयोजन के सभी कंप्यूटर कैसे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम का यह जवाब सुनकर सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भी पसीना-पसीना हो गए।
-
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और ब्याना नाला पुल जल्द पूर्ण करने के निर्देश उपमुुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जनपद की सड़कों की खस्ताहाल व गड्ढायुक्त सड़कों को सही करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ में निर्माणाधीन चल रहे ब्याना नाला पुल को मानसून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गर्मी में लोग न हो परेशान, पूर्व से विद्युत विभाग रखे इसका ध्यान
आगामी गर्मी के सीजन में बिजली की आपूर्ति बनी रहे और लोगों को कोई समस्या न आए। इसके लिए अभी से ध्यान देने और उन कमियों को सुधारने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें