फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी क्षय रोगियों को लेंगे गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत 300 क्षय रोगियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व समाजसेवी गोद लेंगे। उन्हें मरीजों के पोषण की भी व्यवस्था करनी होगी। गोद लेने वाले समाजसेवियों को निक्षय मित्र कहा जाएगा।
देश को वर्ष 2025 तक टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार क्षय रोगी खोजी अभियान चला रहा है। चिह्नित मरीजों का तत्काल उपचार शुरू कराया जा रहा है। आशा बहू मरीज के घर जाकर दवाइयों के सेवन की जानकारी कर रही हैं। अब क्षय रोगियों को गोद लेने की तैयारी चल रही है। सर्व प्रथम सीएमओ, एसीएमओ व डीसीएमओ पांच-पांच मरीजों को गोद लेंगे। अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को दो-दो मरीजों को गोद लेना होगा।
विज्ञापन

निजी नर्सिंग होम, निजी पैथोलॉजी संचालक, एक्सरे सेंटर आदि अन्य इकाइयां भी ऐसे मरीजों को गोद ले सकेंगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पत्र जारी कर दिया है। समाजसेवियों से भी स्वास्थ्य विभाग संपर्क कर रहा है। वर्तमान में 1000 क्षय रोगी उपचार करा रहे हैं। 550 मरीजों का उपचार अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

-
गोद लेने वालों को मरीज को देना होगा यह सामान
-
खाद्यान्न - मात्रा

मूंगफली - एक किलोग्राम

भुना चना - एक किलोग्राम

गुड़ - एक किलोग्राम

सत्तू - एक किलोग्राम

तिल गजक- एक किलोग्राम

अन्य न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट - एक किलोग्राम

गेहूं - 15 किलोग्राम

चावल - पांच किलोग्राम
-
वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्ति के लिए मरीजों को विभागीय अधिकारी, निजी स्वास्थ्य इकाइयों और समाजसेवियों को गोद लेने के लिए पत्राचार किया गया है।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें