फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी पुलिस से मीटिंग कर बॉर्डर पर कराएं जांच : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव और होली पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी सीओ के साथ बैठक कर सुरक्षा का प्लान बनाया। मध्य प्रदेश की बॉर्डर थाना पुलिस के साथ मीटिंग कर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए।
त्योहार रजिस्टरों का अवलोकन करने, प्रत्येक थाने पर पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाएं। संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करें। हिस्ट्रीशीटर, क्रियाशील अपराधी, गुंडा, आदतन अपराधी, अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर पाबंद करें। मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग करें। सभी बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। अन्य जनपदों से आने वाले पुलिस बल/अर्द्ध सैनिक बल, होमगार्ड, पीएसी के ठहरने के स्थानों को चिह्नित कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी शस्त्र धारकों का सत्यापन कर शत-प्रतिशत शस्त्रों को जमा कराने, जिनके खिलाफ एचएस, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है, उनके शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने को कहा। अवैध शराब व मादक पदार्थ कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय, सीओ पाली रक्षपाल सिंह, सीओ महरौनी अजय कुमार, सीओ तालबेहट कुलदीप कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें