फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाघाट के नाले का पुल डूबा, खेत पानी से हुए सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। सावन महीने के दूसरे सोमवार को क्षेत्र में काले बादल जमकर बरसे। रविवार देर शाम शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक लगातार जारी रहने से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं खेतों से निकला पानी सिमटने से बांधों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर, हटाघाट के नाले का पुल डूब गया और खेत पानी से सराबोर हो गए।
विज्ञापन

लोवर-रोहणी बांध का जलस्तर बढ़ने एवं ऊपर से आने वाली पानी से ग्राम तिसगना-गोराकछया के बीच से गुजरने वाले हटाघाट के नाले उफनाने लगे हैं। बारिश का पानी पुल पर करीब चार फीट ऊपर आ गया। वहीं आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए, पानी से खेतों में खड़ी उरद-सोयाबीन की फसल को नुकसान की संभावना है। पुल के ऊपर पानी आने एवं लगभग 200 मीटर के दायरे में बाढ़ का पानी चढ़ जाने से पांच घंटों तक गोराकछया गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया। वहीं रोहिणी नदी पर ग्राम हंसरी के नजदीक स्थित बरघाट का पुल भी नदी उफनाने से रास्ता जलमग्न हो गया। नदी-नालों के उफनाने से सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया इससे शिक्षकों समेत अन्य विभागीय कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें