फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग : रिवाल्वर से एक के बाद एक झोंके तीन फायर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस जांच में जुटी, व्यापारी नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से कहा वीडियो सात-आठ वर्ष पुराना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जिसमें कुछ लोग हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच जिले के एक व्यापारी नेता रिवाल्वर से एक के बाद एक तीन फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर्ष फायरिंग का वीडियो नाग पंचमी पर व्यायामशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है और रिवाल्वर लाइसेंसी बताई जा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं हर्ष फायरिंग वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापारी नेता का वीडियो आया। जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त वीडियो करीब सात-आठ साल पुराना है और व्यायामशाला में होने वाले शस्त्र पूजन के दौरान का था। चुनाव के नजदीक आने पर इस प्रकार के वीडियो को वायरल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें