फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पहुंची चेयरमैन ट्रॉफी के फाइनल में आगरा पर 64 रन की बड़ी जीत दर्ज

विज्ञापन
cricket 1.jpg - फोटो : cricket 1.jpg
विज्ञापन
पाली/ललितपुर। कस्बा पाली के एमसीसी ग्राउंड में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने आगरा पर बड़ी जीत कर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है। हरियाणा ने बल्लेबाजी का फैसला कर आगरा के समक्ष 181 रन का शानदार लक्ष्य रखा। 20 ओवर के इस मैच में हरियाणा ने अपने 7 विकट खोए। जिसमें मानव ने 6 चौकों की मदद से 33 रन , रूद्र ने 6 चौकों की मदद से 40 रन , 4 चौकों की मदद से अश्विनी ने 31 रन का अपनी टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। 181 रन के लक्ष्य को भेदने उतरी आगरा की टीम महज 17 ओवर में ही ऑलआउट होकर पवेलियन वापस लौट गई और लक्ष्य से काफी दूर रहकर 117 रन ही बना सकी। आगरा की ओर से शिवांश ने 27 रन , लव ने 20 रन की ही सर्वाधिक पारी खेली, बाकी के बल्लेबाज निराश होकर वापस लौटे। सेमीफाइनल मुकाबले को जीत कर हरियाणा ने आगरा को हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। बीजेपी मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, पुष्पेंद्र चौरसिया ने मानव को मेन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आंखों देखा हाल राजू परिहार, देवेंद्र चौरसिया, स्कोरर सपा नेता तिलक यादव, एम्पायर सुरेश सेन, भज्जी यादव, आलोक चौरसिया, पंकज प्रभारी, राजकुमार रजक, अर्पित जैन, शंकर, रोहित, सुखेंद्र जैन, भरत रमपूरा, शिवलाल रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें