फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की समस्याओं के निस्तारण को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को उपायुक्त राज्य कर, खंड एक व असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी को जीएसटी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जीएसटी कार्यालय धारा 61 के अंतर्गत व्यापारियों को वर्ष 2017-18 के नोटिस व्यापारियों को दिए जा रहे हैं। उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। जीएसटी कर 1 जुलाई 2017 से ही प्रारंभ की गई थी। स्वाभाविक है व्यापारियों के कागजों में कुछ कमियां होना तय है। धारा 61 के तहत व्यापारियों को नोटिस देकर कार्यालय में बुलाया जाता है जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि हरी लाल प्रजापति संयुक्त आयुक्त जीएसटी राज्य कर मुख्यालय लखनऊ ने शासन आदेश के अनुसार नोटिस देने पर पाबंदी लगाई है और उपायुक्त जनपद स्तर पर नोटिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके व्यापारियों के नोटिस का निस्तारण करें।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष सुरेश वडे़रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रांतीय उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, वरिष्ठ नगर महामंत्री दीपक सिंघई, नगर महामंत्री समित समैया, जिनेंद्र गंगचारी, संचित अग्रवाल, अंकुश चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें