फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल सुधार के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नवागत मंडलायुक्त विमल दुबे ने कहा, हमें पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है। यदि कोई व्यक्ति हमारे कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आता है तो अपने अनुभव व व्यक्तिगत प्रयासों से सुनिश्चित करें कि वह संतुष्ट होकर ही जाए। हमें अपने अनुभव से जिले को नंबर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल सुधार के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर शिकायतों की स्थिति शून्य होनी चाहिए। अधिकारी अपने कार्यालय में चेकलिस्ट बनाकर कार्य करें, इससे उनकी क्षमता और कार्य की गुणवत्ता में अभूतपूर्व बदलाव आएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि बिल सुधार के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे मीटर रीडरों को चिन्हित करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी मीटर रीडर अधिक समय तक एक स्थान पर तैनात न रहे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अविवादित वादों की संख्या शून्य कर दी जाए। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि प्रगति बढ़ाने हेतु बैंकवार रोस्टर प्लान बनाकर पत्रावलियों का निस्तारण कराएं। ग्रामीण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराकर प्रगति अपडेट करा दें। पंचायत राज अधिकारी छोटे-छोटे कार्यों की भी बारीकी से निगरानी कर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने नई सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का मानक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग हॉस्पिटल मैनेजमेंट में सुधार करें और सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करें। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि इस वर्ष 12वीं कक्षा के कम से कम 25 बच्चों को एनडीए में चयनित कराएं। डीएफओ को निर्देश दिए कि कम पानी की खपत वाले एवं फलदार पौधे लगाएं। एआरटीओ को निर्देश दिए कि कोई भी वाहन बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन के शोरूम से बाहर नहीं जाना चाहिए। आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि मिथाइल अल्कोहल के प्रयोग व डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, संयुक्त विकास आयुक्त झांसी ऋषिमुनि उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, डीएफओ गौतम सिंह, एएसपी अनिल कुमार, परियोजना निदेशक एके सिंह आदि मौजूद रहे।


-रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर माल की चेकिंग करें
जीएसटी की समीक्षा में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर उतरने वाले माल की नियमित चेकिंग करें व सही पते की समीक्षा करें। यदि इसमें गड़बड़ी मिले तो कार्रवाई करें।
विज्ञापन


-निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है, इसमें न बरतें ढिलाई
मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जो भी दायित्व अधिकारियों को सौंपे गए हैं, उनमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है कि वोटर लिस्ट की शुचिता बनी रहे, पोलिंग पार्टियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें। मतदेय स्थलों पर पूर्व से ही सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएं। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें