फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
hangout
विज्ञापन
सौंरई/ललितपुर। पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर एक शिक्षक से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना मड़ावरा के गांव सौंरई निवासी रामसेवक (22) पुत्र आलम कुशवाहा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। रामसेवक गुरुवार शाम को घर में अकेेला था। उसने घर में म्यारी पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद लौटे पिता आलम ने पुत्र को फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे पड़ोसी और ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि मृतक रामसेवक का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व थाना गिरार के गांव कुर्रट में हुआ था। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री है। चार माह पूर्व पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। जिसे लेने के लिए वह कई बार अपनी ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आई। इस बात से परेशान होकर शिक्षक ने फांसी लगा ली। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें