फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पेड़ पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम भदौरा में खेत पर गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन सुबह पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम भदौरा निवासी पूरन सिंह (45) पुत्र भवानी सिंह शुक्रवार की रात को आठ बजे अपने खेत पर गए थे। उसके खेत में ईंट का भट्टा लगा हुआ था। रात में कुछ देर तक उसके साथी वहां बैठे रहे और बाद में सोने चले गए। वह वहीं रुक गया। सुबह होने पर ग्रामीण वहां से निकले तो पूरन सिंह का शव खेत पर एक पेड़ पर लटकता मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें