तालबेहट। पुलिस चौकी तेरई फाटक अंतर्गत ग्राम तेरई में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम तेरई निवासी रोहित (28) पुत्र वीरन कुशवाहा की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार को वह कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह सोकर नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने गए। आवाज देने के बाद कमरा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। रोहित का शव कमरे में पंखे के ऊपर रस्सी से झूलता नजर आया। इससे परिवार में रोना चिल्लाना शुरू हो गया। जानकारी के बाद तेरई फाटक पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश मिश्रा मौके पर गए। उन्होंने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक ने किस कारण आत्मघाती कदम उठाया, इस संबंध में कोई कारण पता नहीं चल सका है।