ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी संजीव उर्फ छोटू (28) पुत्र पुरुषोत्तम आचार्य शुुक्रवार की शाम को घर पर ही था, तभी अचानक से वह अपने कमरे में गया और छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया। इसी दौरान परिजन भी वहां पहुंच गए और आननफानन में उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक खाद की दुकान पर काम करता था और वह दो भाइयों में छोटा था। उसने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इसके बारे में परिजनों ने चुप्पी साध रखी है और कुछ भी बताने से मना कर दिया। ब्यूरो