फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बम्होरी घाट में तीन माह से खराब पड़े हैंडपंप, पेयजल की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सिलावन (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्होरी घाट और मजरा मुड़िया में तीन माह से हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे गांव में पेयजल समस्या गहराती जा रही है। बम्होरी घाट के ग्रामीण बताते हैं कि प्राथमिक विद्यालय के पास लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब है। वहीं मजरा मुड़िया में प्राथमिक विद्यालय के पास छलोंने के घर के सामने और खेमचंद के घर के पास लगे हैंडपंप तीन माह से खराब पड़े हैं। आरोप है कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप नहीं सुधारे जा रहे। हैंडपंप खराब होने के कारण पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसे पूरा समय पानी भरने में ही निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें