फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीएम व सीएम के चित्रों के साथ मिली अधजली प्रचार सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्रों से सजी अधजली प्रचार सामग्री तहसील के समीप मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन प्रशासन ने उसे हटवाया। उपजिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग के एक लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है।
भाजपा सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री विभिन्न विभागों को दी जाती है। लेकिन, जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते प्रचार सामग्री जनता तक वितरित नहीं हो पाती है। ऐसा ही मामला अधजली सामग्री को देखकर लगता है, जिसमें जनपद में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा है। इस पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्ति कार्यालय के लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रचार सामग्री इतनी दूर कैसे पहुंची। संतोष जनक स्पष्टीकरण न आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें