ग्राम मिर्चवारा निवासी नंदलाल रजक का आरोप है कि बीती 29 जुलाई को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए अपने पिता के साथ पैदल चौकाबाग स्थित अपने रिश्तेदार की दुकान पर गया था, तभी रामबाग निवासी कैलाश नारायण निरंजन, शीलचंद, मुकेश, हरीओम, विवेक एवं दिनेश वहां आ गए और एक राय होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमीन नहीं बेचने को लेकर गालियां देने लगे। दो दिन में एक लाख रुपयों की मांग को लेकर मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच- बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। कोतवाली पुलिस ने नंदलाल की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।