फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुड्डू राजा बुंदेला का कल सागर में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सागर से चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) के शुक्रवार को होने वाले नामांकन में यहां से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के जाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने कहा कि 19 अप्रैल को चंद्रभूषण सिंह बुंदेला का नामांकन पत्र कलक्ट्रेट परिसर सागर में एक बजे दाखिल किया जाएगा। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, झांसी-ललितपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य, सागर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे। जनपद से इंडिया गठबंधन के साथीगण सुबह 9 से 10 बजे तक सागर रोड स्थित ग्राम बंगरिया में बुंदेला फैक्टरी पर उपस्थित होकर सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, जाहर सिंह पटेल, रामनरेश दुबे, जाहिर अली रफीक खान, नीलेश पटेल, रिंकू रजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें