ललितपुर में जीएसटी टीम ने दूसरे दिन भी शहर में 2 स्थानों पर छापेमारी की है। इनमें कटरा बाजार में सदन रेडीमेड सेंटर एवं नदीपुरा स्थित न्यू भारत इंटरप्राइजेज पर छापेमारी करते हुए जीएसटी की टीमों द्वारा स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल भी मौके पर पहुंच गया, लगातार हो रही छापेमारी का विरोध जताया।