फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीआरपी ने तीन किलो चांदी के बिस्किट समेत युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े एक युवक को चांदी के बिस्किट सहित जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चांदी आगरा ले जा रहा था।
थाना प्रभारी जीआरपी नवीन कुमार दलबल के साथ प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा एक युवक दिखाई दिया। उसके पास जाने लगे, तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चांदी के बिस्किट बरामद हुए। इसके कागजों के विषय में जानकारी मांगी गई तो वह नहीं दे पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित निवासी इंद्रापुरी थाना जिला आगरा बताया। उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग से यह चांदी लाया था। समता एक्सप्रेस से वह आगरा जा रहा था। ललितपुर स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा तो उसकी ट्रेन निकल गई। उसका वेटिंग में टिकट था। वह आगरा जाने के लिए अगली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह भी बताया कि वह अक्सर दुर्ग से आगरा सोना व चांदी लेकर आता-जाता है। जीआरपी ने चांदी का वजन कराया, तो वह तीन किलो 84 ग्राम निकली। उन्होंने आरोपी का चालान किया, साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी टीम को बुलाया, जिससे टैक्स का निर्धारण हो सके। टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनुभव सिंह, साहब सिंह, प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें