फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तुवन मंदिर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कचहरी में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। ग्रामीण इलाकों में भी भव्य आयोजन किए गए।
विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कचहरी परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना की, साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। समाज को एकजुट व शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया। तुवन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर तुवन मंदिर पर उसका समापन हुआ। यहां पर सभी कामगार समाजों की एक बैठक हुई। एकता व समाज उत्थान पर जोर दिया गया। इस दौरान कन्हैया लाल विश्वकर्मा, फूलचंद्र, सोहनलाल विश्वकर्मा, बाबूलाल, बद्री प्रसाद, रमेश प्रसाद, लल्लू प्रसाद, प्रमोद कुमार, हरप्रसाद पांचाल आदि मौजूद रहे। इधर, राजकीय आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

-
ललितपुर। दीपचंद्र चौधरी निजी आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा व मशीनों की पूजा की गई। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा न होती हो। इस अवसर पर मनीष रैकवार, डॉ जेएस तोमर, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।

बांसी (ललितपुर)। श्रीहनुमान टौरिया मंदिर स्थित सांस्कृतिक मंच पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद विश्वकर्मा भगवान की तस्वीरों को वाहनों पर सजा कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत कर पूजन किया। शोभायात्रा का समापन टोरिया मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी कराई गई। यात्रा में सोनी, ताम्रकार, झा समाज सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

000
जखौरा। नदी मोहल्ला स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह विश्वकर्मा पाठ, हवन पूजन एवं दोपहर में कस्बा में शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से नदी मोहल्ला होते हुए छोटा बाजार, बड़ा बाजार होकर वापस मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा आरती की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नंदन किशोर विश्वकर्मा, सुरेंद्र रंजक, नीरज जैन टिंकू, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, हरीराम विश्वकर्मा, जशरथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें