जिले मे कोरोना वायरस के दौरान बाहर के बहुत से लोग वापस अपने घर आ गए हैं, उन्हें रोजगार देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक - एक तालाब का काम शुरू होगा। यह काम एक मई के बाद कभी भी शुरू किए जा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि जो व्यक्ति गांव में बाहर से आए हैं, उन्हें रोजगार दिया जाए ताकि वह बेकार न रहें। इसके लिए एक मई से काम शुरू करने के लिए कहा गया है। काम शुरू होने से बेकारी समाप्त होगी। साथ ही प्रत्येक गांव में तालाब का निर्माण होगा।