फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पड़वां में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक महरौनी के ग्राम पड़वां में पेयजल संकट गहराने लगा है। हैंडपंप गर्मी का मौसम आते ही जलस्तर नीचे खिसकने से सूखने लगे हैं। गांव में बनी पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग पानी के बिल लगातार जारी कर रहा है। पिछले वर्ष ग्रामीणों द्वारा शिकायतें करने पर प्रशासन हरकत में आया था और एक निजी बोर से पेयजलापूर्ति शुरू कराई थी। लेकिन, अब तक इस योजना के तहत डीप बोरिंग विभाग नहीं हो सकी। इससे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में डीप बोर कराया जाए व पाइपलाइन पूरे गांव में बिछवाई जाए। ताकि हर मुहल्लों में आसानी से जलापूर्ति की व्यवस्था बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें