बारिश के बाद गोविंद सागर बांध पर पहुंची युवतियां।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गोविंद सागर बांध का जल स्तर बढ़ने से अब जल्द ही गेट खोले जाएंगे। इससे शहर के लोगों में जल स्तर जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। इससे बांध में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। इसमें युवाओं की संख्या कुछ ज्यादा ही है। तमाम लोग गेट के पास खड़े होकर बांध का लेवल देख रहे हैं। कुछ युवा बांध का बिहंगम दृश्य देखने के लिए गेट के ऊपर रखी मशीनों की सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं। हालांकि, ऐसे युवाओं को सीढ़ी से ऊपर जाने के लिए रोका जा रहा है। कई लोग सिके भुट्टे का आनंद ले रहे हैं। इसे देख बांध पर सिके भुट्टे के ठेले लगने लगे हैं। उधर, राजघाट निर्माण खंड के अवर अभियंता विकास दीप भारती का कहना है कि गोविंद सागर बांध का जल स्तर 1191 फीट है। यदि एक फीट और पानी बढ़ता है तो गेट खोलने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, बांध में अभी पानी कम ही आ रहा है।
गोविंद सागर बांध के बढ़ रहे जल स्तर को देखने के लिए लगी सैलानियों की भीड़- फोटो : LALITPUR
गोविंद सागर बांध- फोटो : LALITPUR