फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की ताकत से चलती है सरकार : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी गई।
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि संगठन की ताकत ही सरकार का निर्माण करती है। अगर संगठन कमजोर होता है तो हम चुनाव में भी पीछे रहते हैं। इसलिए इस बार हमें पच्चीस करोड़ का लक्ष्य रख कर सदस्य बनाना है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हम लोग कई बार इस अभियान को चला चुके हैं और एक बार करोड़ों सदस्य बनाए हैं। भाजपा की रीतियों नीतियों पर चलने का संकल्प लेना है फिर सदस्यता देनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि हर कार्यकर्ता को उसका क्षेत्र निर्धारित कर दिया जाए ताकि सदस्यता लेने वाले को भाजपा की रीति नीति बता सकें। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने कहा कि जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की टोली बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछली सत्रह तारीख को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश से भी टोली गई थी। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन सैदपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार मोंटी भैया, बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें