फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गैस सिलिंडर में आग लगने से सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समीप रविवार की सुबह एक गैस सिलिंडर में आग लगने से होटल का सामान और टपरा जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। गनेशपुरा निवासी मान सिंह नए बस स्टैंड पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समीप एक होटल संचालित कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। रविवार को सुबह गैस सिलिंडर से पानी गर्म करते समय अचानक पाइप में आग लग गई। कुछ देर बाद आग समीप रखे सामान में पकड़ ली। जिससे टपरा भी लपटों की चपेट में आ गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा, तत्काल आग पर काबू पाया। बाद में मौके पर पुलिस ने जाकर जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें