फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा एक्सप्रेस में चेकिंग

Fri, 11 Sep 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार की रात लगभग 11 बजे बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि डाउन गोवा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहे यात्रियों के साथ जहरखुरानी की गई है और चार यात्री कोच में बेहोश पड़े हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष महेश दुबे, आरपीएफ कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह बुंदेला दलबल सहित रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह भी स्टेशन पहुंचे। रात 11.30 मिनट पर गोवा एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर रोककर जरनल कोच की संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की गई, जिसमें सभी यात्री होश में मिले। यात्रियों ने पूछताछ के दौरान जांच दल को बताया कि कुछ यात्री किसी स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे, जिन्होंने शराब पी रखी थी, उनमें कुछ अचेत भी हो गए थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान कोई अचेत अवस्था में नहीं पाया गया। इस पर जीआरपी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें