फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना, आयरन और रॉक फॉस्फेट निकालने के लिए पुन: जारी हुए ग्लोबल टेंडर, 30 सितंबर से होगी टेंडर की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के गिरार और इकौना में भूतत्व खनिकर्म विभाग द्वारा सोना और आयरन की चिह्नित खदानों और मड़ावरा क्षेत्र के सोंरई में स्थित रॉक फॉस्फेट के एक ब्लॉक का पुन: ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। टेंडर खरीदने की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। 28 नवंबर टेंडर को जमा करने की आखिरी तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

जनपद में कई वर्ष से भू-वैज्ञानिकों की टीम तहसील मड़ावरा के गिरार और इकौना क्षेत्र में सोना, आयरन खोजने लिए सर्वे और जांच कर रहे थे। जिसमें उन्हें करीब चार वर्ष पूर्व सफलता मिली थी। सर्वे और जांच में वैज्ञानिकों ने इन क्षेत्रों में सोना व आयरन का भंडार पाया था। भू-वैज्ञानिकों ने ऐसे क्षेत्रों को खंडों और ब्लॉकों में विभाजित करते हुए चिह्नित किया और रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी थी। इसके बाद भूतत्व खनिकर्म विभाग ने चिह्नित किए गए ब्लॉकों का जुलाई माह में कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-ग्लोबल टेंडर निकाला था।
11 जुलाई तक टेंडर खरीदने और 18 जुलाई तक इसे जमा करने की तारीख तय की गई थी। इन खदानों से सोना और आयरन निकालने के लिए कई कंपनियों ने रुचि दिखाते हुए टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में शासन को मंशानुरूप धनराशि न मिलने के कारण उन्होंनेे इसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू की गई। भूतत्व खनिकर्म विभाग ने पुन: ई-ग्लोबल टेंडर निकाले जाने की अधिसूचना जारी की। जिसमें 30 सितंबर से टेंडर खरीदे जाएंगे, जोकि सात नवंबर शाम पांच बजे तक खरीदे जा सकेंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर शाम पांच बजे तक की निर्धारित की गई है। एक टेंडर की कीमत शासन ने एक लाख रुपये तय की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इन खदानों पर काम शुरू हो जाएगा और शासन के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

रॉक फास्फेट के बचे एक ब्लॉक का भी टेंडर जारी
तहसील मड़ावरा के ग्राम सोंरई में रॉक फॉस्फेट के पांच खंडों के तीन ब्लॉक बनाए गए थे। इस क्षेत्र से रॉक फास्फेट निकालने के लिए हाल ही में ग्लोबल टेंडर प्रकिया पूर्ण हुई थी। जिसमें ब्लॉक एक व तीन का टेंडर मध्य प्रदेश की दो अलग अलग कंपनियों के नाम रहे। जबकि ब्लॉक दो का टेंडर कोरम पूरा न होने के चलते निरस्त कर दिया गया था। अब इस ब्लॉक का माइनिंग लाइसेंस का ई ग्लोबल टेंडर पुन: निकाला गया है। इस टेंडर को खरीदने की कीमत पांच लाख रुपये तय की गई है। 30 सितंबर से टेंडर खरीदे जाएंगे, जोकि 7 नबंवर शाम पांच बजे तक खरीदे जा सकेंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 28 नबंबर शाम पांच बजे तक की निर्धारित की गई है।
गिरार व इकौना क्षेत्र में सोना और आयरन खदानों तथा सोंरई में रॉक फॉस्फेट निकालने के लिए चिन्हित किए गए ब्लॉकों का ई-ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रकिया पूर्ण होने के बाद यहां पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शशांक शर्मा, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें