ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में राष्ट्र निर्माण युवा जागरण अभियान और राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत आयोजित युवा खेल महोत्सव के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में क्रिकेट मैच खेले गए। बालक वर्ग का मैच इंटर कॉलेज ए और इंटर कॉलेज बी टीम के बीच खेला गया। जिसमें ए टीम ने एक रन से बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग का मैच स्पोर्ट्स गर्ल्स इलेवन और डिफेंस एकेडमी गर्ल्स इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स गर्ल्स इलेवन ने पांच रनों से बाजी मारी। इस दौरान विकास सोनी, रक्षपाल यादव, प्रो. रमेशचंद्र पटेल, प्रो. रामलखन यादव, क्रीड़ाधिकारी प्रो. जुनैद रजा, मेजर सुल्तान सिंह यादव, प्राचार्या डा. सूफिया, डॉ. महेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, डॉ. अलका यादव, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो