फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पुल के निकट झाड़ियों में मंगलवार रात करीब 8 बजे युवती का शव मिला। शव डिवाइडर पर लगे कनेर के पेड़ की टहनियों से ढका हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
शव रेलवे स्टेशन पुल से एक किमी दूर मंडी की ओर झाड़ियों में मिला। युवती की उम्र करीब 30 वर्ष मानी जा रही है। युवती के गले में और आंख पर चोट के निशान थे। पास में एक पर्स भी पड़ा था। सीओ कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भी पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस मिली 10 माह की बच्ची से जोड़े जा रहे तार

मंगलवार सुबह करीब चार बजे तालबेहट टेकरी कट के पास राहगीरों को करीब 10 माह की बच्ची मिली। उसे परिजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डाली गई। बाद में बच्ची को सीएचसी तालबेहट के चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। पुलिस बच्ची को इस युवती से जोड़कर भी देख रही है। देर शाम तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।

महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही घटना के कारण के बारे में कुछ कहना उचित होगा। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें